Who inspire you ?




चल पड़े हो जिस सफर पर....... क़ायम तू..... हौसला रख,

राहों में कहीं सहरा.....कहीं पे समंदर भी आयेंगे, 

कभी न कभी लहरें तुम्हें.....साहिल पर छोड़ जायेंगे !!



जीवन के हर मोड़ पर हम किसी न किसी से  inspire होते रहते है, जीवन का नाम ही है प्रेरणा लेना , अगर आप अपनी  life journey देखेंगे तो आपको अहसास होगा, सबने आपको कुछ न कुछ सिखाया है और ऐसा हर  person जिससे आपने कुछ सीखा है वो आपके लिए प्रेरणादायक होता है !

मैं भी अपनी लाइफ में ऐसे व्यक्तियों से मिली हूँ जिनके  life से मैं बहुत  inspire हुई ,जिसके साथ जीवन के कई पहलू देखें कई रिश्तें बनते और टूटते देखें, हमारी life से बड़ा कोई  teacher नहीं होता !

जब हम कोई किताब में छपा  article या कोई  famous personality जिसे सारी दुनियाँ जानती है, इनके  life struggle और  life journey पढ़ते है, इनसे हम  motivate जरूर होते हैं क्योकि हम इनकी  life को  digital platform पर  read करते है और dream में  imagine करते है और ये हमें यक़ीन दिलाते है अगर हम कड़ी मेहनत करें तो कोई लक्ष्य अभेद नहीं, जिसे हम भेद न सके ! हमें जो सबसे ज्यादा  inspire करता है और जिनके जीवन से हम सीखते है वो हमारे आस पास के लोग होते है जिनसे हम अक्सर मिलते है जिनके जीवन  को हम करीब से देखते है !

मेरे जीवन का असली आधार मेरे माता  - पिता है, जिनसे मुझे ये ज़िंदगी मिली, उन्होंने मुझे हमेशा एक अच्छा इंसान बनने के लिए प्रेरित किया, कभी हार न मानना जब भी लगे वक़्त के थपेड़े तुम्हें पीछे धकेल रहें, तुम उतनी ही मजबूती से आगे बढ़ना और हमेशा पहले खुदकी सुनना !

पेड़ है....पतझड़ तो आएंगे....रिश्तें है तो कुछ

सर इल्ज़ाम भी लायेंगे.....संयम संग चले तो सब निपट जायेंगे !!

मंज़िल की प्यास न छोड़...... होड़ में तू न दौड़, 

आज है जो थमा थमा सा.... कल की बारिश में चल निकलेगा वो  !! 


No comments:

Post a Comment